फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिकेत को सिर में मारी थीं नौ गोलियां

Thu, 18 Oct 2018 12:57 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
gun
विज्ञापन
गोरखपुर। कैथवलिया के मंडी तिराहे पर बदमाशों ने अनिकेत को 16 गोलियां मारी थीं। इनमें से नौ गोलियां उसके सिर में लगी और पांच शरीर में फंस गई थीं। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को इसकी पुष्टि हुई। देर शाम अनिकेत का शव उसके घर पर पहुंचा तो चीख पुकार मच गई। सुरक्षा घेरे के बीच शव को घर लाया गया। आज चाचा दुर्विजय के आने के अनिकेत का अंतिम संस्कार किया जाएगा। हत्या के चार नामजद आरोपियों पर एसएसपी ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन


मंगलवार को दोपहर तीन बजे मंडी तिराहे पर स्थित एक सैलून में बदमाशों ने अनिकेत पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। अनिकेत की दाढ़ी बना रहे सुनील को भी पेट में गोली लगी थी। उसका लखनऊ के अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाबा मुराली यादव ने बताया कि 26 फरवरी को अनिकेत की शादी होनी थी। पंद्रह साल पहले अनिकेत की मां की मौत के बाद घुनघुन कोठा निवासिनी बुआ ने दोनों भाइयों का पालन किया था। दो साल पहले अनिकेत के पिता पूर्व प्रधान अवधेश यादव की हत्या के बाद बच्चों की पूरी जिम्मेदारी फूफा शंकर यादव संभाल रहे थे।

प्रधान समेत चार पर केस

अनिकेत की बुआ संगीता देवी की तहरीर पर पिपराइच पुलिस ने कैथवलिया के प्रधान राजकुमार उर्फ राजू, उसके भाई जितेंद्र यादव, अरविंद यादव, श्रीभागवत और चार अज्ञात के खिलाफ हत्या, सीएलए की धाराओं में केस दर्ज किया है। बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस के पास ही सुनीता ने सीओ को एक प्रार्थना पत्र देकर कुछ और नाम बढ़ाने की भी सिफारिश की।

गांव में एहतियातन फोर्स तैनात है। नामजद चारों आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। - शलभ माथुर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें