फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी 100 में गायब मिले इंस्पेक्टर, रजिस्टर अपडेट नहीं

Sun, 08 Jul 2018 01:09 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। यूपी-100 की शिकायतों का एसएसपी शलभ माथुर ने निरीक्षण किया। शुक्रवार की देर रात यूपी-100 के दफ्तर में पहुंचे एसएसपी को इंस्पेक्टर बिना सूचना के गायब मिले और रजिस्टर भी अपडेट नहीं था। बिना बताए गायब लोगों से स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही नोडल अफसर एसपी ट्रैफिक को एसएसपी ने जांच सौंपी है।
विज्ञापन


एसएसपी कानून व्यवस्था की जांच करने निकले थे। शहर में घूमने के बाद वह पुलिस लाइंस स्थित कंट्रोल रूम के दफ्तर पहुंच गए। दफ्तर में पहुंचे तो ड्यूटी पर से इंस्पेक्टर के अलावा एक अन्य पुलिस कर्मी गायब मिला। उन्होंने क्यूआरटी रजिस्टर का जांच किया तो वह अधूरा मिला। रजिस्टर दो दिन से अपडेट ही नहीं था। यूपी-100 पर आने वाली सूचनाएं भी रजिस्टर में आधा-अधूरा भरा गया था। इसके अलावा रजिस्टर पर ड्यटी पर तैनात किसी कर्मी ने दो दिनों से हस्ताक्षर तक नहीं किया था। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है।

एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि यूपी-100 की लगातार शिकायत मिल रही थी। देर रात अचानक निरीक्षण किया गया तो इंस्पेक्टर नहीं मिले। रजिस्टर अपडेट नहीं था। स्पष्टीकरण मांगा गया है। जांच एसपी ट्रैफिक को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें