दोघट (बागपत)। बामनौली गांव में शुक्रवार की शाम घुड़चढ़ी के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर युवकों में मारपीट हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सरवन पुत्र भगवत, पंकज पुत्र ईश्वर निवासी बामनौली को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया है। ब्यूरो
घायल महिला का गर्भपात
दोघट (बागपत)। दाहा गांव में तीन दिन पहले राजीव पुत्र चरण और उसकी पत्नी मंजू को माता-पिता व भाइयों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। महिला का एक निजी अस्पताल में चल रहा है। शनिवार को पिटाई के कारण महिला का दो माह का गर्भपात हो गया। पति ने परिजनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित राजीव, उसके भाई संजीव और पिता चरण का शांति भंग में चालान कर दिया। ब्यूरो