फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही के सीने में पत्नी ने चाकू घोंपा, गंभीर

Thu, 01 Mar 2018 12:55 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
गोरखपुर। घरेलू झगड़े में तिवारीपुर थाने में तैनात सिपाही बीरबल चौहान (46) के सीने में पत्नी ने चाकू मार दिया। पुलिस लाइंस के सरकारी आवास में वारदात के बाद शोर सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सिपाही की हालत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



देवरिया के सलेमपुर थाना क्षेत्र के बिगही गांव के मूल निवासी बीरबल चौहान की तैनाती गोरखपुर के तिवारीपुर थाने में है। वह परिवार के साथ पुलिस लाइंस के सरकारी आवास में रहते हैं। पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। बुधवार की सुबह भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आसपास के लोगों ने शोर सुना, मगर घरेलू विवाद समझकर ध्यान नहीं दिया। थोड़ी देर बाद नाराज पत्नी ने बीरबल के सीने में चाकू मार दिया। लहूलुहान बीरबल गिरकर तड़पने लगे। शोर सुनकर आए लोगों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां हालत नाजुक देख उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद चाकू मारा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें