फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े बेटे ने ही कराई थी पिता की हत्या

Sun, 26 Nov 2017 08:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शाहपुर के झरना टोला में गुलजार निषाद की हत्या उसके ही बड़े बेटे जगदीश निषाद ने कराई थी। मोहल्ले के ही दो युवकों को दस हजार रुपये में उसने सुपारी दी थी। पुलिस ने जगदीश और दो हत्यारोपी संजू जायसवाल, अभिषेक गौड़ को रविवार को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया। लूट दिखाने की नीयत से घर से ले गए लैपटॉप और दो मोबाइल फोन को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार हत्या करने वालों ने जुल्म कबूल कर लिया है। हालांकि बड़ा बेटा जगदीश खुद को फंसाने का आरोप पुलिस पर लगा रहा है।
विज्ञापन

एसपी सिटी विनय सिंह ने रविवार को पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर को गुलजार घर में अकेले थे। उनका छोटा परिवार के साथ महाकाल दर्शन को गए थे। इसी समय जगदीश ने मोहल्ले के पुराने परिचित संजू और अभिषेक गौड़ को शराब पिलाया और फिर हत्या के लिए दस हजार रुपये देने की बात कही। जगदीश पिता के छोटे भाई के साथ रहने से नाराज था। दोनों युवक शराब पीने के बाद घर में दाखिल हुए और मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद लूट दिखाने की नीयत से मोबाइल फोन और लैपटॉप उठा ले गए। घर के सामान भी बिखेर दिए थे।   गिरफ्तारी करने वाली टीम में इंस्पेक्टर शाहपुर घनश्याम तिवारी, चौकी प्रभारी झरना टोला मृत्युंजय राय, पिंटू प्रसाद, उमाशंकर सिंह, मनीष कुमार सिंह, संजय पांडेय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें