फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद बैंक में सेंधमारी की कोशिश

विज्ञापन
‌file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीपीगंज। साहबगंज ग्रामसभा की टीचर कॉलोनी स्थित इलाहाबाद बैंक में चोरों ने सेंधमारी की कोशिश की। सुबह लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एक सप्ताह के अंदर बैंक में चोरी की यह दूसरी कोशिश है। इसके पहले चोरों ने पीएनबी में चोरी की कोशिश की थी।
विज्ञापन


टीचर कॉलोनी में हाईवे के किराने इलाहाबाद बैंक की शाखा है। रविवार की रात किसी समय चोरों ने छत के सहारे बैंक के पीछे से दीवार काटने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। सोमवार की सुबह बैंक पहुंचे शाखा प्रबंधक दुर्गादत्त पांडेय को जब जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। चोरों को बैंक के लॉकर की जानकारी थी, क्योंकि जिस स्थान पर वे दीवार काट रहे थे, वहीं लाकर था। सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए हैं। पुलिस की पड़ताल में बैंक के अंदर दो युवक नजर आए। हुलिए के आधार पर पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इसके पहले 23 अक्टूबर को पीएनबी में चोरी की कोशिश हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें