फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजन के लिए हुई तकरार, किशोरी ने लगा ली फांसी

विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
पीपीगंज। कस्बे के वार्ड नंबर तीन में सोमवार की दोपहर एक छात्रा ने फंदे से लटककर जान दे दी। दरवाजा तोड़कर किशोरी को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस आत्महत्या की वजह तलाश रही है। किशोरी कक्षा नौ में पढ़ती थी। पूछताछ में पता चला है कि सुबह भोजन के लिए घर में तकरार हुई थी।
विज्ञापन


अरविंद सोनकर की बेटी पूजा (16) जीवन ज्योति इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। कुछ दिन पहले उसकी मां मायके चली गई। पूजा दो बहनों और भाई की देखरेख कर रही थी। सोमवार की सुबह पिता काम पर चले गए। इसी बीच किसी बात पर घर में बच्चों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद दोपहर के वक्त पूजा ने कमरा अंदर से बंद कर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद पिता अरविंद घर पहुंचे। उन्होंने बेटी को आवाज दी। जवाब न मिलने पर संदेह होने पर उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर कुंडी से बेटी को लटका देख उन्होंने शोर मचाया। सूचना मिलने पर सीओ कैंपियरगंज, एसओ पीपीगंज फोरेंसिक टीम के साथ जांच करने पहुंचे। एसओ का कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें