फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास नगर में युवक को गोली मारी, गंभीर

Tue, 24 Oct 2017 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती गोली लगने से घायल युवक। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गोरखनाथ के विकास नगर में पुरानी रंजिश को लेकर किशोर ने तमंचे से युवक को गोली मार दी। गंभीर हालत में घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। आरोपी की पहचान कर सीओ ने उसके घर दबिश दी। लेकिन वह मौके से फरार हो गया। घटना की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है।
विज्ञापन


गोरखनाथ के विस्तार मोहल्ला निवासी सोनू चौहान (20) सोमवार की रात नौ बजे विकास नगर मोहल्ले में गया था। मोहल्ले के रहने वाले छोटू से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया दिया। मौका मिलते ही छोटू तमंचा लेकर सोनू के पास पहुंचा और गोेली चला दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों पहुंचे और घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। मौके पर सीओ गोरखनाथ फोर्स के साथ पहुंचीं और आरोपी के घर दबिश दी। पुलिस का कहना है कि मूर्ति विसर्जन के दौरान भी दोनों को बीच विवाद हुआ था। पुलिस आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है। सोनू गुजरात में रहकर काम करता है। कुछ दिन पहले वह गोरखनाथ आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें