फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड को असलहा सटाकर बाइक लूटी

Wed, 18 Oct 2017 07:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। सिकरीगंज इलाके में बाइक सवार तीन बदमाशों ने होमगार्ड सर्वेश कुमार पांडेय को असलहा सटाकर बाइक लूट ली। घटना से घबराए होमगार्ड ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद पहुंची पुलिस होमगार्ड के बताए हुलिया अनुसार बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


सिकरीगंज इलाके के उसरैन गांव निवासी सर्वेश कुमार पांडेय होमगार्ड है। मंगलवार की रात वह सिकरीगंज थाने से ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। घर से महज 100 मीटर पहले ही पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर सर्वेश को रोककर असलहा सटा दिया। इसके बाद उन्हें बाइक से उतारकर दूसरा बदमाश बाइक को लेकर फरार हो गया। होमगार्ड की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें