फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस की टक्कर से छात्र की मौत, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरपुर-बुदहट (गोरखपुर)।
थानाक्षेत्र के पचौरी चौराहे पर बुधवार शाम स्कूली बच्चों को छोड़कर लौट रही बस और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। बस को आग लगाने की भी कोशिश की गई, लेकिन स्थानीय लोगों ने बवालियों को रोक लिया। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

हरपुर-बुदहट के कुर्सा निवासी सुजीत (17) पुत्र राजू, हरिश्चंद्र (16) पुत्र ध्रुव, विजय (18) पुत्र बलिराम बाइक से शाम चार बजे के करीब कटसहरा बाजार गए थे। लौटते समय पचौरी चौराहे पर सामने से आ रही बस से उनकी बाइक टकरा गई। बस कमला सिंह बालिका विद्यालय रहीमाबाद के बच्चों को छोड़कर लौट रही थी। हादसे में सुजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरिश्चंद्र और विजय गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना को देख बस चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया। हादसा देख एकत्र हुए ग्रामीण भड़क गए और बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और सुजीत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें