फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्टल में छात्र की गला काटकर हत्या, साथी छात्रों में मची खलबली

Mon, 14 Aug 2017 08:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
murder demo pic
विज्ञापन
नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर स्थित विज्ञान कैंपस में अध्ययनरत एक छात्र की किसी ने गला रेतकर हत्या कर दी। छात्र का शव छात्रावास के स्टोर में मिला। छात्र की निर्मम हत्या से छात्र संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने अविलंब हत्यारों को दबोचने की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 
विज्ञापन

 
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात्रि महेंद्रनगर स्थित विज्ञान कैंपस के बीएससी चौथे वर्ष में अध्ययन कर रहे छात्र डंबर बहादुर जाग्री का शव छात्रावास के स्टोर में मिला। धारदार हथियार से गला रेतकर किसी ने उक्त छात्र की हत्या की हुई थी। शव मिलते ही कैंपस में सनसनी फैल गई।

कंचनपुर जिला प्रहरी कार्यालय के प्रवक्ता और डीएसपी भीम दहाल ने बताया कि पुलिस ने हत्यारों का पता लगाने प्रयास शुरू कर दिया है। बताया गया कि छात्र कैंपस में पढ़ने के साथ-साथ ही कैंटीन भी संचालित करता था। इसके  अलावा वह माओवादी अखिल क्रांतिकारी जिला कमेटी का सदस्य भी था। 
विज्ञापन


कंचनपुर के विभिन्न विद्यार्थी संगठनों ने इस घटना पर आक्रोश जताते हुए पुलिस प्रशासन से अभियुक्तों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग उठाई है। नागरिकों ने भी छात्र की हत्या पर आक्रोश जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें