फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए के छात्र ने फांसी लगाकर जान दी

Sat, 24 Nov 2018 12:45 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
सरहरी (गोरखपुर)। गुलरिहा के सरहरी गांव में बीए प्रथम वर्ष के छात्र हरिद्वार चौहान (20) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छत की कुंडी से बेल्ट के सहारे लटकता शव देखकर घरवालों के होश उड़ गए। पुलिस ने छात्र की जेब से सुसाइड नोट मिला है। इसमें घरवालों से माफी मांगते हुए खुदकुशी की बात लिखी गई है। पुलिस की प्राथमिक जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पिता रामनेवास चौहान खेती कर जीवन यापन करते हैं, जबकि हरिद्वार बीएनबीपी डिग्री कॉलेज से पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार की सुबह जब वह निर्धारित समय छह बजे के करीब सोकर नहीं उठा तो घरवाले दरवाजा खटखटाने लगे। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न आने पर जब लोगों ने खिड़की से झांककर देखा तो फंदे से लटकता उसका शव दिखाई पड़ा। घरवालों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। हरिद्वार तीन भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें