फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हियुवा भारत के अध्यक्ष सुनील सिंह पर एक और केस

Sat, 11 Aug 2018 11:39 PM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
fir
विज्ञापन
गोरखपुर। हिंदू युवा वाहिनी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह पर कैंट थाने में एक और केस दर्ज किया गया है। कैंट पुलिस ने सुनील के पूर्व में व्यवसायिक पार्टनर रहे राणा शेर बहादुर सिंह की तहरीर पर विश्वासघात कर 15 लाख रुपये हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पिछले कुछ दिनों में सुनील पर चौथा केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


तहरीर के मुताबिक अमटौरा निवासी राणा शेर बहादुर सिंह और सुनील सिंह साथ में व्यवसाय करते थे। राणा शेर बहादुर के अनुसार दोनों लोगों के बीच में मनमुटाव होने पर फाइनल हिसाब हुआ और सुनील सिंह को 15 लाख रुपये वापस करने थे। वह महादेव झारखंडी में उनके आवास भी गए, लेकिन सुनील रकम देने की जगह टालमटोल करने लगे।

काफी कोशिश के बाद भी उन्होंने रकम नहीं लौटाइ। परेशान शेर बहादुर ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर सुनील सिंह के खिलाफ शिकायत की थी। कैंट पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया। पिछले कुछ दिनों पूर्व राजघाट थाने में एक आरोपी को छुड़ाने की कोशिश करने के दौरान हुए हंगामे के वक्त गिरफ्तार किए गए सुनील सिंह जेल में बंद हैं। उसके बाद उनके ऊपर पेट्रोल बम बनाने की साजिश का भी केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें