फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में नहाने गए तीन व्यापारी पुत्र लापता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
तिवारीपुर थाना क्षेत्र के बहरामपुर हनुमानगढ़ी के पास राप्ती में नहाने गए व्यापारियों के तीन बेटे लापता हो गए। साथ नहाने गए एक दोस्त ने आसपास के लोगों तीनों किशोरों के तेज धारा के साथ बहने की सूचना दी। लोगों ने कुछ देर ढूंढने का प्रयास किया, सफलता न मिलने पर इस बारे में परिजनों को बताया। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचीं पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें तलाशी अभियान में लगीं लेकिन देर रात समाचार लिखे जाने तक कामयाबी नहीं मिली थी।
तिवारीपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी अमन (14) पुत्र कैलाश गुप्ता, अनिकेत (13) पुत्र दिनेश अग्रहरि, पंकज (14) पुत्र सीताराम कुशवाहा और ऋषि (14) पुत्र मनोज अग्रहरि नदी में नहाने गए थे। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बुधवार शाम करीब 5 बजे बहरामपुर हनुमानगढ़ी के पास पहुंचे किशोर नहाने के इरादे से नदी में उतरे। नहाते समय ही अमन, अनिकेत और पंकज गहरे पानी की तरफ चले गए लेकिन ऋषि किसी तरह किनारे आ गया। पानी से बाहर निकलकर ऋषि ने शोर मचाकर लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद एनडीआरएफ और पुलिस टीम के साथ राजघाट थानाध्यक्ष भी पहुंचे और गोताखोर की मदद से किशोरों की तलाश में जुट गए। एसपी सिटी विनय सिंह ने बताया कि पानी का बहाव तेज है। इस कारण एनडीआरएफ की टीमों को दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्रत के दिन चीख-पुकार
जिउतिया के दिन तीन किशोरों के लापता होने से किशोरों के मां-बाप परेशान हैं। मांएं व्रत रखकर बेटों के लंबी उम्र की कामना मेें लगीं थीं इसी दौरान उन्हें लाडलों के लापता होने की सूचना मिली तो रोते-बिलखने लगीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें