फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में चली लाठियां, 10 घायल

Sun, 21 May 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
झगड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गगहा थाना क्षेत्र के कहला गांव में बच्चों के पुराने विवाद में जमकर मारपीट हो गई। दो परिवारों ने लाठी लेकर एक-दूसरे पर हमला बोल दिया, जिसमें दोनों पक्षों के  10 लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों की पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हाटा बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक कहला गांव में रामजन्म गिरी और राधेश्याम गिरी के घर के बच्चों के बीच पांच दिन पहले विवाद हो गया था। दोनों ही परिवार के लोग तब भी उग्र हो गए थे, लेकिन गांव के संभ्रांत लोगों ने हस्तक्षेप कर समझौता करा दिया था। शुक्रवार देर रात फिर किसी बात को लेकर बच्चों में कहासुनी हो गई और दोनों ही परिवार के लोग लाठी-डंडा लेकर मारपीट करने लगे।

मारपीट में राधेध्या, महेंद्र, आकाश, शशि और दूसरे पक्ष के घनश्याम, सत्यप्रकाश, रामजन्म, कृष्णा, रामस्वरूप, श्यामजन्म घायल हो गए। शोर सुनकर गांव के लोग भी एकत्र हो गए। ग्रामीण की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने रामस्वरूप, सत्यप्रकाश, राधेश्याम और आकाश को उनकी नाजुक हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने महेंद्र प्रताप गिरी की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ  और दूसरे पक्ष के श्यामजन्म की तहरीर पर 18 नामजद लोगों के खिलाफ  केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें