फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब की 10 भट्ठियां तोड़ीं 

Mon, 18 Apr 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
ड्रम में भरकर जमीन में गाड़ी गई शराब को जेसीबी से निकला गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चौरीचौरा के इब्राहिमपुर ढोलहा टोले में रविवार को पुलिस ने कच्ची शराब के अड़े पर छापा मारकर 10 से अधिक भट्ठियां तोड़ीं। इस दौरान 20 हजार लीटर शराब और भारी मात्रा में लहन नष्ट किया गया। शराब को ड्रम में भरकर जमीन में गाड़ा गया था, जिसे जेसीबी से निकाला गया। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस की इस कार्रवाई में एक भी आरोपी पकड़ा नहीं गया।
विज्ञापन


चौरीचौरा क्षेत्र ग्राम सभा इब्राहिमपुर का ढोलहा टोला मिनी डिस्टिलरी के नाम से मशहूर है। दोपहर थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र फोर्स के साथ टोले पर पहुंचे और छापा मारकर कच्ची शराब की दस भट्ठियों को तोड़ा गया। पुलिस के आने की भनक लगते ही कारोबारी फरार हो चुके थे। पुलिस ने मौके से करीब 20 क्विंटल लहन नष्ट किया।

इसके बाद जेसीबी मंगाकर जमीन में गाड़े गए सौ ड्रम को निकलवाया जिसमें करीब 20 हजार लीटर कच्ची शराब भरा था। पुलिस की इस कार्रवाई से आसपास के क्षेत्रों में कच्ची शराब का धंधा करने वाले अन्य लोगों में हड़कंप मच गया था। बताया जाता है कि ढोलहा टोले का ही एक व्यक्ति यहां मिनी डिस्टिलरी चलाता है। वह शराब बनाने के लिए कई लोगों को रखा है। यहां से तैयार शराब दूर दराज के क्षेत्रों में आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन


इसके पहलेे भी यहां कई बार आबकारी विभाग ने छापा मारकर कच्ची शराब को नष्ट किया था। बावजूद इसके धंधे पर कोई असर नहीं पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि यहां काफी दिनों से कच्ची शराब का धंध्‍ाा होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें