फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: नशीली गोली खिलाकर पांच महीने तक किशोरी के साथ दुष्कर्म करता रहा डॉक्टर, गिरफ्तार

Thu, 15 Aug 2019 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

गोरखपुर के बांसगांव इलाके से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। बांसगांव इलाके के एक झोलाछाप डॉक्टर पर नशीली गोली खिलाकर किशोरी के साथ पांच महीने तक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है। मामले का पता तब चला जब किशोरी गर्भवती हो गई। 

विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी डॉक्टर विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक वह बुखार की दवा लेने के लिए डॉक्टर विनोद कुमार के पास गई थी। उसने बताया कि डॉक्टर उसे जो दवा देता था, उसके बाद वह बेहोश हो जाती थी। इसके बाद उसे कुछ याद नहीं रहता था।

पिछले दिनों जब उसके पेट में दर्द हुआ तो घरवाले जांच कराने के लिए डॉक्टर के पास ले गए। वहां पता चला कि वह पांच महीने की गर्भवती है। इसके बाद घरवालों के होश उड़ गए। जब परिवार वाले आरोपी डॉक्टर के पास गए तो वह धमकी देने लगा। 
विज्ञापन


उनका आरोप है कि डॉक्टर ने किशोरी को जहर की सुई देकर मारने की धमकी दी है। इसी वजह से किशोरी और उसके घर वाले डर गए, लेकिन जब बात आसपास में फैलने लगी तो उन्होंने थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें