फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने बुलाया, दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी ने बुलाया, दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

खोराबार (गोरखपुर)। प्रेमी के बुलाने पर गन्ने के खेत में पहुंची किशोरी के साथ न सिर्फ तीन दोस्तों ने दुष्कर्म किया, बल्कि इसका वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया। तीन दिन पुरानी इस घटना का पता चलते ही हरकत में आई पुलिस ने प्रेमी समेत छह लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म, आईटी एक्ट, एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। यही नहीं, पुलिस ने वीडियो बनाने के आरोपी युवक रोशन को गिरफ्तार भी कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक 16 साल की किशोरी का एक युवक से प्रेम संबंध था। वह उसके बुलाने पर रविवार की शाम गन्ने के खेत में चली गई। इसके बाद प्रेमी अपने दोस्तों के साथ उसे जबरन खेत में खींच ले गया। वहां तीन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि एक युवक ने वीडियो बनाया। यही नहीं, घृणित काम करने वाले दोस्तों ने वीडियो वायरल भी कर दिया। धीरे-धीरे यह बात गांव में फैल गई। इस घटना से सहमी किशोरी अपनी मां के साथ ननिहाल चली गई। इधर, वीडियो की जानकारी होने पर पुलिस ने किशोरी से संपर्क किया। उससे तहरीर लेकर केस दर्ज किया और एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन से हो रही चर्चा
दुष्कर्म की यह घटना तीन दिनों से क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। कई लोगों के मोबाइल फोन पर वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के बाद कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो डिलीट कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें