फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरगदवां में घर में महिला को बंधक बनाकर गहने, नकदी लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरगदवां में घर में महिला को बंधक बनाकर गहने, नकदी लूटे
विज्ञापन

चिलुआताल (गोरखपुर)। गोरखनाथ इलाके के बरगदवां स्थित विकास नगर कॉलोनी में बुधवार की सुबह 9 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर लूटपाट की। आरोप है कि चाकू की नोक पर बंधक बनाकर बदमाश बीस हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। आसपास यह भी चर्चा है कि मामला रुपये के लेनदेन का भी हो सकता है। उधर, घटना की सूचना पर मेयर सीताराम जायसवाल भी पहुंच गए थे। महिला से वार्ता कर जल्द पर्दाफाश का मेयर ने भरोसा दिलाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।
गोरखनाथ इलाके के विकास नगर कॉलोनी के मकान नंबर 726 में परवेज अहमद की पत्नी अनवरी बेगम अकेले ही रहती हैं। पति व दोनों बेटे बाहर रहकर कमाते हैं। बुधवार की सुबह नौ बजे बाइक सवार तीन बदमाश आए और जबरन घर में घुस गए। महिला ने विरोध किया तो बदमाशों ने महिला के गले पर चाकू लगा दिया। इसके बाद उनके गले से सोने की चेन, कान का झुमका और बैग में रखा बीस हजार रुपया लूट लिया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद महिला बाहर आई और पड़ोसियों से पूरी बात बताई। महिला ने इसके बाद सौ नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। लोगोें ने बताया कि इस तरह की घटना मोहल्ले में एक बार पहले भी हो चुकी है। वहीं कुछ लोग मामला लेनदेन का बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

:: आसपास लगे कैमरे को तलाश रही पुलिस
सूचना पर पहुुंची पुलिस मोहल्ले में लगे आसपास के सीसीटीवी कैमरों की तलाश कर रही है। पुलिस का मानना है कि बदमाशों के आते और जाते वक्त किसी न किसी कैमरे में तस्वीर कैद हुई होगी। हालांकि अभी पुलिस को किसी कैमरे में फुटेज नहीं मिली है।
वर्जन
महिला की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- प्रवीण सिंह, सीओ गोरखनाथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें