फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में युवती से दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन
प्रयागराज में दुष्कर्म करने के आरोपी और सहजनवां के गाहासांड़ स्थित भोला राम मस्करा इंटर कॉलेज सहायक शिक्षक नर्वदेश्वर गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे मंगलवार को सहजनवां पुलिस की मदद से प्रयागराज से आई टीम ने पकड़ा और औपचारिकता पूरी कर साथ लेकर गई। आरोपी पुलिस से बचने के लिए छात्राओं के शौचालय में छिपा था।
विज्ञापन


देवरिया जिले के तरकुलवा क्षेत्र स्थित नाहर पट्टी गांव का रहने वाला नर्वदेश्वर गुप्ता 2014-15 में प्रयागराज के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के राजीव नगर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात जौनपुर के युवती से हुई। आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया और शिक्षक की नौकरी मिलने के बाद सहजनवां आ गया।

कुछ समय बाद युवती ने शिक्षक से संपर्क कर शादी का दबाव बनाया, नहीं मानने पर प्रयागराज के कर्नलगंज थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में थी कि इसी बीच उसके सहजनवां में होने की जानकारी मिली थी। मंगलवार को कर्नलगंज थाने के एसआई संदीप यादव के नेतृत्व में आई पुलिस टीम नर्वदेश्वर को गिरफ्तार कर ले गई।
विज्ञापन


शादी टूटी फिर भी अपनाने को नहीं तैयार हुआ शिक्षक और उसका परिवार
नर्वदेश्वर गुप्ता इंटर कॉलेज में हिंदी का शिक्षक है। वर्ष 2017 में नर्वदेश्वर का चयन माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड से सहायक अध्यापक पद पर हुआ। इसके बाद भी कुछ समय तक उसने युवती के साथ संपर्क बनाए रखा। 20 अप्रैल 2019 को नर्वदेश्वर ने दूसरी जगह शादी कर लिया। जौनपुर की युवती को जब इसकी जानकारी हुई तो लड़की के घर पहुंच कर नर्वदेश्वर के साथ अपने संबंधों की जानकारी दी, नर्वदेश्वर के घर भी गई। इसके बाद वह शादी तो टूट गई पर नर्वदेश्वर के घर वाले युवती से शादी को तैयार नहीं हुए। 31 मई 2019 को युवती ने कर्नलगंज थाने में नर्वदेश्वर के खिलाफ नौकरी दिलाने व शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें