फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड को गाली देने का वीडियो वायरल करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
गोरखनाथ थाने में पकड़े गए होमगार्ड को गाली देने के आरोप में पकड़े गए आरोपी।
विज्ञापन
होमगार्ड को गाली देने का वीडियो वायरल करने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

गोरखपुर। धर्मशाला के पास बाइक सवार दो होमगार्ड को गाली देकर वीडियो वायरल करने के दो आरोपियों को गोरखनाथ पुलिस ने स्प्रिंगर तिराहे के पास से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीन अन्य आरोपियों का नाम सामने आया है, जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। घटना में इस्तेमाल डस्टर कार और वीडियो वायरल करने में इस्तेमाल मोबाइल को पुलिस ने बरामद कर लिया है। कार गोरखनाथ के बद्री आरा मशीन के मालिक के बेटे के नाम पर है। वह भी आरोपी है, जो फरार है। पकड़े गए आरोपी मिर्जापुर निवासी तनय और रवि सोनकर को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि 7 सितंबर की रात ड्यूटी खत्म होने के बाद दो होमगार्ड गोरखनाथ से बाइक से घर जा रहे थे। उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था। धर्मशाला चौराहे के पास पीछे से डस्टर कार सवार युवकों ने उन्हें रोक कर हेलमेट न पहनने पर गाली देनी शुरू कर दी। होमगार्ड जवान आगे बढ़े तो कार सवार उनके समानांतर कार चलाते हुए उन्हें गाली देते रहे और इसका वीडियो बनाते रहे। बाद में उन्होंने यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी के निर्देश पर 10 सितंबर को मुकदमा दर्ज कर गोरखनाथ पुलिस, क्राइम ब्रांच की टीम के साथ उनकी तलाश में जुटी थी। इसी बीच बृहस्पतिवार को उसी डस्टर कार से गाली देने वालों के नेपाल भागने की सूचना मिली। गोरखनाथ और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने स्प्रिंगर तिराहे के पास घेराबंदी कर कार रोका तो उसमें सवार युवक नीचे उतरकर भागने लगे। पुलिस ने दो को तो पकड़ लिया, तीन अन्य भाग निकलने में सफ ल हो गए। सीओ ने बताया कि आरोपी श्याम साहनी, आशीष साहनी और अफजल उर्फ कक्कू फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें