फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के दो कार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
कैण्ट थाने के पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान गाडियों के साथ अभियुक्त व पुलिस।
विज्ञापन
चोरी की दो कार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

गोरखपुर। कार चोरी करने वाले दो आरोपियाें को बृहस्पतिवार को मोहद्दीपुर पेट्रोल पंप के पास से कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीन अन्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी यूपी और दिल्ली से कार की चोरी कर बिहार में बेचते थे। पहले भी इन लोगों ने कार चोरी की है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की दो कार बरामद कर ली है। बरामद होंडा सिटी उन्होंने दिल्ली तो बोलेरो गोरखपुर में चुराई थी। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के नेहरूनगर निवासी सुल्तान सिंह उर्फ छोटू और अलीगंज, गोविंद दास निवासी राजू यादव उर्फ काली के रूप में हुई। एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि इनके तीन साथी फरार हैं। उनमें दो एटा तो एक फर्रूखाबाद का रहने वाला है।
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों ने अपने साथियों के नाम रतन शाक्या निवासी सौगजा नेहरूनगर थाना जैथरा, दूसरे का गगन सिंह पुत्र अभिराज सिंह निवासी पी कृष्णागंज थाना जैथरा जिला एटा और तीसरे का नाम शाकिब उर्फ भयऊ निवासी कटरा थाना कायमगंज जिला फर्रूखाबाद बताया है। पुलिस ने इनके पास से होंडा सिटी और बोलेरो गाड़ी बरामद की है।
एसपी सिटी ने बताया कि दिल्ली से लेकर यूपी के बड़े-बड़े शहरों से गाड़ियों की चोरी कर यह गिरोह बिहार के छपरा में बेचता है। जिस शहर को वे टारगेट करते, वहां की गलियों के बारे में पहले रेकी करते हैं। पकड़े गए बदमाशों में से एक सुल्तान ने कुछ दिनों तक गोरखपुर के गोरखनाथ मोहल्ले में कंबल बेच कर रेकी की थी। इनके पास गाड़ियों के नंबर प्लेट भी होते थे। गाड़ी का नंबर प्लेट बदलकर आसानी से शहर से बाहर निकल जाते थे।
विज्ञापन

जीपीएस के जरिए पुलिस चोरी के बोलेरो तक पहुंची
कैंट इलाके के गोरखपुर क्लब से बोलेरो चोरी होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि बोलेरो में जीपीएस सिस्टम था। पुलिस उसी के जरिए लोकेशन ट्रेस करने लगी। गाड़ी का लोकेशन गोरखनाथ इलाके में मिलने पर रात में ही पुलिस उस स्थान पर पहुंच गई। बोलेरो लावारिस हाल में खड़ी थी। पुलिस ने गिरोह को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और कुछ दूरी पर गाड़ी में बैठकर बदमाशों का इंतजार करने लगी। आधी रात को होंडा सिटी कार से यह गिरोह आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें