फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से अपह्त किशोरी को खोराबार पुलिस ने कराया मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ से अपह्त किशोरी को खोराबार पुलिस ने कराया मुक्त
विज्ञापन

खोराबार (गोरखपुर)। लखनऊ से अपह्त किशोरी को खोराबार पुलिस ने उसके रिश्तेदारों की सूचना पर शनिवार को अपहरणकर्ता की चंगुल से मुक्त करा लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आलमबाग थाने में आरोपी युवक अजीत कन्नौजिया के खिलाफ किशोरी के परिजनों ने अपहरण का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने किशोरी को महिला थाने भेज दिया है। पुलिस ने आलमबाग थाने की पुलिस को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

फैजाबाद के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी लखनऊ में रहकर पढ़ती थी। पास में ही फैजाबाद निवासी अजीत अपने मामा के यहां रहकर एक प्राइवेट कंपनी में गाड़ी चलाता था। 26 अगस्त को युवक ने बहला फुसलाकर किशोरी का अपहरण कर लिया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर दोनों की तलाश कर रही थी। इस बीच युवक और युवती के रिश्तेदार दोनों की तलाश में जुटे थे। रिश्तेदारों को पता चला कि दोनों दिल्ली में हैं। रिश्तेदार दिल्ली पहुंचे तो युवक किशोरी को लेकर वहां से भी भाग गया। रिश्तेदारों को पता चला कि दोनों गोरखपुर गए हैं तो वे भी बस से गोरखपुर चल दिए। नौसड़ में उतरकर युवक और किशोरी बिहार जाने वाली एक प्राइवेट बस में बैठ गए। रिश्तेदारों की सूचना पर पुलिस ने जगदीशपुर चौकी के पास बस को रोक लिया, और किशोरी को मुक्त कराकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज ने बताया कि दोनों को लखनऊ पुलिस को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें