फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा कारोबारी और उसके बेटे की तेज हुई तलाश, बिना लाइसेंस चला रहे थे दुकान

Tue, 01 Oct 2019 11:54 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
पटाखा कारोबारी की तलाश तेज। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

गोरखपुर स्पोट्र्स की दुकान में पटाखा बेचने वाले कारोबारी और उसके बेटे की तलाश तेज हो गई है। 22 सितंबर को कोतवाली पुलिस ने बिना लाइसेंस के पटाखा खरीदने वाले सिद्धार्थनगर के दुकानदार को विस्फोटक अधिनियम में जेल भेजा था।

विज्ञापन


मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पटाखा कारोबारी और उसका बेटा फरार है। 22 सितंबर की रात में नखास चौराहे पर कोतवाली पुलिस ने सिद्धार्थनगर, उसका बाजार के सोहान खास निवासी दुर्गा कसौधन को चार बोरा पटाखा के साथ गिरफ्तार किया। जांच में दुर्गा के पास पटाखा बेचने का लाइसेंस नहीं मिला।

पूछताछ में उसने बताया कि ओसामा स्पोट्र्स की दुकान से पटाखा खरीदकर उसका बाजार ले जा रहा था। विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दुकानदार को जेल भेज दिया था। कार्रवाई की खबर लगते ही पटाखा कारोबारी व उसका बेटा दुकान बंद करके फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें