फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहुंचे थे धरना देने, पत्र देखकर लौटे

Tue, 15 Mar 2016 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : file
विज्ञापन
 संविदा कर्मचारियों का धरना मंगलवार को चंद मिनटों में ही खत्म हो गया। समायोजन, वेतन विसंगति समेत कई मांगों को लेकर धरने पर बैठे कर्मचारी प्रमुख सचिव के वेतन काटने के आदेश के बाद काम पर लौट गए और काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। हालांकि की सीएमओ दफ्तर पर कुछ ही कर्मचारी पहुंचे थे बाकी को सुबह ही इसकी जानकारी हो गई थी।
विज्ञापन


सोमवार को एनएचएम के तहत कार्यरत कर्मचारियों ने कैंडल मार्च निकाला था और तय किया था कि वह मंगलवार और बुधवार को कार्य बहिष्कार कर अपने हक की मांग करेंगे।

इसी के तहत मंगलवार सुबह कर्मचारी सीएमओ दफ्तर पर एकत्र हुए थे। मगर थोड़ी ही देर में वह काम पर लौटने गए। दरअसल, सीएमओ ने उन्हें प्रमुख सचिव के एक लेटर का हवाला दिया, जिसमें कार्य बहिष्कार करने वाले कर्मचारियों का वेतन काटने का आदेश दिया गया था। इस आदेश को सुनने के बाद कर्मचारी काम पर लौट गए, लेकिन विरोध जताने के लिए कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें