गोरखनाथ मंदिर में काग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री से बातचीत करते कांग्रेसी।
- फोटो : shivharsh
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने कहा है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। चुनावी रणनीतिकार पीके (प्रशांत किशोर) के मार्गदर्शन में पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूत हो रही है। प्रत्याशियों के चयन में भी पार्टी के कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जाएगी।
डॉ. खत्री सोमवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने गोरखनाथ मंदिर पहुंचे थे। इस मौके पर पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि पीके (प्रशांत किशोर) के मार्गदर्शन में पार्टी की मजबूती का असर प्रदेश में जल्द दिखाई देने लगेगा। इस दौरान डॉ. सैयद जमाल, अरुण अग्रहरी, अनवर हुसैन, मदन त्रिपाठी, प्रदीप पांडेय, अमरजीत यादव, आशुतोष त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
वहीं इसके पूर्व डॉ. खत्री का कांग्रेसियों ने महानगर अध्यक्ष अरुण अग्रहरी के नेतृत्व में सीहापार हाल्ट पर स्वागत किया। इस दौरान उमेश चंद्र खन्ना, उदयवीर सिंह, बाल मुकुंद चतुर्वेदी, वशिष्ट यादव, संजीव सिंह सोनू, दिलीप कुमार निषाद आदि मौजूद थे।
गोरखनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के बाद डॉ. खत्री नेपूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो के निवास जाकर उनकी पत्नी के निधन पर शोक जताया और उन्हें ढांढस बंधाया।