फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी भारत का सबसे बड़ा घोटाला: कांग्रेस

Tue, 03 Jan 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कांग्रेस
विज्ञापन
गोरखपुर। कांग्रेसियों ने नोटबंदी को देश का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया है। जिला और महानगर अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता में नोटबंदी के ठीक पहले और बाद में भाजपा नेताओं द्वारा की गई खरीद और प्रचलन से बाहर किए गए पुराने नोट जमा करने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री पर भी विभिन्न आरोप लगाते हुए नेताद्वय ने स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की भी मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को प्रेस क्लब में मीडिया से बात करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. सैयद जमाल और महानगर अध्यक्ष अरुण अग्रहरि ने कई आरोप लगाए।  कहा कि नोटबंदी के दिन कोलकाता बैंक में भाजपा के एकाउंट में 500 और 1000 के तीन करोड़ रुपये जमा हुए। नोटबंदी के ठीक पहले भाजपा और आरएसएस ने पूरे देश में सैकड़ों करोड़ों रुपये की संपत्तियां खरीदीं। सितंबर 2016 में 5,88,600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जमा की गई, जिसमें एक से 15 सितंबर के बीच जमा किए गए फिक्स डिपॉजिट ही तीन लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के थे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जिस अहमदाबाद जिला को-ऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर हैं, उस बैंक में नोटबंदी के बाद तीन दिन में 500 करोड़ रुपये जमा कराए गए। भाजपा नेताओं से पकड़े गए पुराने और नए नोटों के मामले की जांच नहीं की गई। नेताओं ने बिड़ला और सहारा ग्रुप के मामले में भी प्रधानमंत्री पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। साथ ही स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से देश को 1,28,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने सभी खाताधारकों को आठ नवंबर से पैसा निकालने तक 18 प्रतिशत ब्याज देने, कैशलेस लेनदेन पर कमीशन बंद करने, भोजन के अधिकार के तहत राशन की कीमत आधी करने, बीपीएल परिवार की एक महिला के खाते में 25 हजार रुपये देने, मनरेगा मजदूरो के काम के दिन और दिहाड़ी दोगुनी करने, इनकम और सेल्स टैक्स में 50 प्रतिशत छूट की मांग उठाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें