पडरौना कोतवाली के गांव मिश्रौली के टोला विश्राम पट्टी में बुधवार की देर रात सरकारी जमीन पर कब्जा को लेकर दोनों समुदाय के लोग आमने सामने ही गए। मौके पर सीओ और कोतवाल की मौजूदगी में फोर्स तैनात है।
विश्राम पट्टी गांव में एक सार्वजनिक जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों समुदाय में विवाद चल रहा है। तीन दिन पहले भी विवाद हुआ था। बुधवार की रात फिर एक पक्ष जमीन पर कब्जा कर रहा था जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इसे लेकर विवाद शुरू हो गया।
मारपीट में दोनों तरफ के कुछ लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। सूचना पर कोतवाल मिथिलेश राय और सीओ सदर नितेश प्रताप सिंह भारी मात्रा में पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया। विवाद के बाद एक पक्ष धरना पर बैठ गया था। एएसपी गौरव वंशवाल भी मौके पर पहुंचे थे।