फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना आदेश के मिड-डे मील की जांच करने पहुंचा दारोगा, एसएसपी ने कहा जांच कर होगी कार्रवाई

Wed, 04 Sep 2019 04:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मिड-डे मील की गुणवत्ता जांचने एक दारोगा जी बावर्दी मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे। इससे विद्यालय में हड़कंप मच गया। घबराए शिक्षकों ने वजह पूछी तो दारोगा जी ने कहा कि एसएसपी साहब ने खाने की जांच का आदेश दिया है। बस फिर क्या था शिक्षक उनकी बातों में उलझ गए। झट से खाना बनाने वाली जगह पर ले गए और गुणवत्ता जांचने के लिए भोजन परोस दिया।
विज्ञापन


दारोगा जी ने भोजन खाकर इसकी गुणवत्ता देखी, फिर खाने की गुणवत्ता की तारीफ करते हुए एसएसपी साहब को इससे अवगत कराने की बात कही। ये पूरा मामला गोला के प्राथमिक विद्यालय भीटी का है। मंगलवार को मिड-डे मील खाने के बाद भविष्य में भी निरीक्षण की बात कही। उनके जाने के बाद शिक्षकों ने ऐसी जांच के बारे में अपने अफसरों से तस्दीक करनी चाही तो उन्हें ऐसे किसी भी आदेश की जानकारी नहीं मिली।

वहां तैनात शिक्षकों ने बताया कि उनकी वर्दी पर जो नेम प्लेट लगी थी, उस पर जय प्रकाश सिंह लिखा हुआ था। एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने कहा प्राथमिक विद्यालयों में मिड-डे मील की गुणवत्ता जांचने के लिए किसी प्रकार का कोई आदेश नहीं दिया गया है। मामले की जांच कर संबंधित दारोगा से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें