जिला अस्पताल में जल्द ही शिकायत केंद्र खुलेगा। ओपीडी के पास स्थित एक कक्ष में इसकी व्यवस्था की जा रही है, ताकि किसी भी मरीज व तीमारदार को शिकायत करने के लिए भटकना न पड़े। इसकी मॉनीटरिंग एसआईसी खुद करेंगे।
अस्पताल में अभी तक कहीं भी कोई ऐसी जगह नहीं थी, जहां पर शिकायत सीधे दर्ज कराया जा सके। मरीज या तीमारदार बहुत जागरूक होते हैं तो शिकायत लेकर एसआईसी तक पहुंच जाते हैं। मगर अब इसके लिए किसी को भी भटकना नहीं पड़ेगा। अस्पताल में किसी भी असुविधा की शिकायत को अब हर कोई दर्ज कर सकेगा। शिकायत केंद्र पर पूछताछ भी की जा सकती है। मरीज को अगर किसी विभाग की जानकारी नहीं हो तो यहां वह उसकी जानकारी भी ले सकेगा। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि इस पर काम किया जा रहा है। जल्द ही इसे खोल दिया जाएगा। जिससे मरीजों को सहूलियत होगी।