फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती के बारे में पूछा तो दर्ज करा दिया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कटौती के बारे में पूछा तो दर्ज करा दिया मुकदमा
विज्ञापन

गोरखपुर। पादरी बाजार उपकेंद्र के मानस विहार कॉलोनी निवासी महावीर शर्मा के घर में 10 अगस्त से ही बिजली गुल है। कटौती की सूचना होने पर उन्होंने उसी दिन उपकेंद्र पर शिकायत की। सुबह आपूर्ति बहाल होने का आश्वासन मिला। पूरा दिन निकल जाने के बाद रात तक कोई लाइनमैन नहीं आया तो महावीर के बेटे ने उपकेंद्र पर फोन किया। बिजली नहीं होने के बारे में बातचीत के दौरान ही एसएसओ आदित्य सिंह से बहस हो गई। इसके बाद बिजली ठीक करना तो दूर उपभोक्ता ने आरोप लगाया कि निगम की तरफ से उनपर मुकदमा दर्ज करा दिया गया।
विज्ञापन

पादरी बाजार उपकेंद्र के अवर अभियंता ने आपूर्ति शुरू करने की जगह अफ सरों को झूठी सूचना देनी शुरू कर दी। बताया गया कि सोमवार को उपभोक्ता को बकाया बिल दे दिया गया है जबकि हकीकत यह है कि तीन दिनों से बिजली निगम के कार्यालय छुट्टी की वजह से बंद हैं। उपभोक्ता का कहना है कि यदि बिल बकाया है तो निगम बिल दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें