फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम कुशीनगर, एडी बेसिक से जवाब तलब

Thu, 13 Apr 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते कमिश्नर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सरकारी योजनाओं की प्रगति की अलग-अलग भ्रामक रिपोर्ट से खफा कमिश्नर अनिल कुमार ने कई आला अफसरों पर जमकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने डीएम कुशीनगर और एडी बेसिक से स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही डीडी पंचायत को प्रतिकू ल प्रविष्टि देने को कहा। कमिश्नर ने यह कार्रवाई विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान की। इसके पहले मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के लिए भी कमिश्नर कार्यालय में गोरखपुर समेत कु छ जिलों से डीएम, सीडीओ आदि की अलग-अलग रिपोर्ट मिलने पर भी उन्होंने अफसरों को चेताया था। इसके बाद जब दोबारा यही गलती हुई तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। इसी तरह क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी के बैठक में न आने पर कमिश्नर ने उनके खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


समीक्षा बैठक के दौरान कमिश्नर ने सफाई व्यवस्था पर जोर देते हुए सभी डीएम और सीडीओ को डीपीआरओ के साथ गांवों का भ्रमण करने और वहां सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने इंसेफेलाइटिस प्रभावित गांवों पर ज्यादा ध्यान देने का निर्देश दिया। एक सप्ताह के भीतर उन्होंने सभी डीएम को वनटांगिया गांवों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने को कहा।

उन्होंने सभी निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिया के वे तत्काल दागी ठेकेदारों को चिन्हित कर उसकी सूची अपने जिलों के डीएम को सौंप दें। इसी तरह डीएफ ओ को वन माफि या की सूची देने को कहा गया। कमिश्नर ने सर्किट हाउस, नलकूप विभाग के गेस्ट हाउस एवं वन विभाग के डाक बंगलों की स्थिति सुधारने के लिए सभी डीएम को एक सप्ताह के भीतर प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने बिजली विभाग को गोलघर में अंडरग्राउंड बिजली केबिल डालने का भी प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा। 
विज्ञापन


सीडीओ पर टेढ़ी हुई कमिश्नर की नजर
जिले के सीडीओ डॉ. मन्नान अख्तर की कार्यप्रणाली से कमिश्नर खफा हैं। पिछली क ई बैठकों में भी चेतावनी देने के बाद बुधवार को विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान भी उन्होंने उन पर नाराजगी जताई। कमिश्नर इस कदर खफा थे कि उन्होंने डीएम को सीडीओ की कार्यप्रणाली में सुधार कराने को कहा।

कचरा फेंकने पर नर्सिंग होम पर होगी कार्रवाई
शहर की खराब सफाई व्यवस्था पर कमिश्नर अनिल कुमार ने नगर आयुक्त पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सड़क पर कूड़ा फैलाने वाले नर्सिंग होम और दुकानों को नोटिस देकर उनपर कार्रवाई की जाए। उन्होंने महानगर में नियमित सफाई के लिए नगर आयुक्त, नगरपालिका व नगर पंचायत क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारी तथा गांव में जिला पंचायत राज अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी। कमिश्नर ने सभी गांव में कूड़े  के निस्तारण के लिए डंपिंग ग्राउंड बनाने का निर्देश दिया तथा सभी गांव में उनके क्षेत्रफल के हिसाब से जगह-जगह पर कूड़ा पात्र रखने का निर्देश दिया। उन्होंने गांव के तालाब और पोखरों का सौंदर्यीकरण कराने को भी कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें