फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर ने दो प्राइवेट बसों को पकड़ा

Tue, 03 Nov 2015 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइवेट बसों के खिलाफ सोमवार को कमिश्नर पी गुरु प्रसाद ने खुद कार्रवाई की कमान संभाल ली। कचहरी बस स्टैंड के सामने खड़ी दो बसों को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची परिवहन विभाग की चेकिंग टीम ने दोनों बसों को कैंट थाने में सीज कर दिया। इससे पहले, एआरटीओ प्रवर्तन संदीप कुमार 31 अक्टूबर को एक बस को सीज और तीन का चालान किया था।
विज्ञापन

सोमवार सुबह कमिश्नर पी गुरु प्रसाद कार्यालय जा रहे थे। कमिश्नर कार्यालय गेट के सामने दो प्राइवेट बसें खड़ी थी। जिसकी वजह से कचहरी बस स्टैंड पर जाम लग गया था। हॉर्न देने के बावजूद बसों के नहीं हटने पर कमिश्नर ने यूपी 53 सीटी 6343 और यूपी 53 बीटी 8111 बसों को पकड़ लिया।
दोनों बसों से चाबी लेकर सूचना परिवहन विभाग को दी। सूचना पर पहुंचे यात्री कर अधिकारी संदीप ने बसों को कैंट थाने में सीज कर दिया। पिछले दिनों भी कमिश्नर के निर्देश पर कचहरी बस स्टैंड के पास परिवहन विभाग की चेकिंग टीम ने अभियान चलाया था। जिसके बाद बसें पैडलेगंज से सवारियां भरने लगीं थीं। लेकिन अभियान ठंडा पड़ते ही बस चालकों ने कचहरी बस स्टैंड के सामने से फिर सवारियां भरना शुरू कर दिया। हालांकि 31 अक्टूबर को एआरटीओ संदीप कुमार पंकज ने कचहरी बस स्टैंड से तीन बसों का चालान कर एक प्राइवेट बस को सीज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें