फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में दो गुटों के बीच मारपीट

Sat, 21 Nov 2015 01:21 AM IST
गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम के कार्यों का टेंडर हासिल करने के लिए ठेकेदारों के बीच कलेक्ट्रेट में फिर विवाद हो गया। इस वजह से परिसर में अफरातफरी मच गई। हालांकि कुछ देर में ही विवाद थम गया, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची, जबकि टेंडर बिक्री के दौरान पुलिस की मौजूदगी का प्रावधान है। नगर निगम की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में तकरीबन 150 निर्माण कार्यों के टेंडर जारी किए गए हैं। इसके लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में टेंडर फार्म की बिक्री शुरू हुई। दोपहर बाद तकरीबन डेढ़ बजे बिछिया के कुछ कामों के टेंडर फार्म खरीदने को लेकर दो गुटों में विवाद शुरू हुआ।
विज्ञापन

थोड़ी देर में इनके बीच जमकर मारपीट होने लगी। इसके बाद जब टेंडर फार्म की बिक्री बंद कर दी गई तब जाकर मामला शांत हुआ। हालांकि, कुछ देर बाद फिर से टेंडर फार्म बेचा गया। शनिवार को भी टेंडर फार्म की बिक्री होगी।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट लवकुश कुमार त्रिपाठी का कहना था कि टेंडर की सूचना के बाद पुलिस की व्यवस्था की गई थी। पुलिस को वहां होना चाहिए था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें