गोरखपुर।
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड
(आरआरबी)
की
ओर से कराई जा रही विकलांगों
की विशेष भर्ती परीक्षा अचानक
स्थगित होने पर बृहस्पतिवार
को अभ्यर्थियों ने मानीराम
स्थित परीक्षा केंद्र पर जमकर
हंगामा किया।
नाराज अभ्यर्थियों
ने परीक्षा केंद्र के सामने
गोरखपुर-सोनौली
मार्ग पर डेढ़ घंटे तक जाम
लगाया। अधिकारियों की ओर से
सप्ताह में दोबारा परीक्षा
आयोजित कराने के आश्वासन के
बाद ही अभ्यर्थी माने। परीक्षा
स्थगित करने की वजह ऑनलाइन
होने वाली परीक्षा में सर्वर
का फेल हो जाना बताया गया।
विकलांग
स्पेशल परीक्षा बृहस्पतिवार
को देश भर में आयोजित थी।
गोरखपुर में इसका केंद्र
मानीराम स्थित श्रीरामकृष्ण
एजुकेशन मिशन को बनाया गया
था। परीक्षा तीन पालियों में
होनी थी। पहली पाली के परीक्षार्थी
नियत समय पर सुबह आठ बजे कक्ष
में प्रवेश करा दिए गए। लेकिन
जब आधे घंटे तक परीक्षा शुरू
नहीं हुई तो अभ्यर्थियों ने
हो-हल्ला
मचाना शुरू कर दिया।
थोड़ी
देर बाद अभ्यर्थियों को बताया
गया कि सर्वर फेल होने के चलते
यह परीक्षा फिलहाल स्थगित कर
दी गई है। इतना सुनना था कि
दूर-दराज
से आए आक्रोशित हो गए और उन्होंने
हंगामा शुरू कर दिया।
उनमें
से कुछ अभ्यर्थी केंद्र के
सामने गोरखपुर-सोनौली
मार्ग पर पहुंच गए और वहां जाम
लगा दिया। थोड़ी ही देर में
सभी अभ्यर्थी सड़क पर आ गए।
देखते ही देखते मार्ग के दोनों
ओर एक-एक
किलोमीटर तक जाम लग गया।
जानकारी मिलने पर बरगदवा चौकी
इंचार्ज गोविंद सिंह मौके पर
पहुंचे और अभ्यर्थियों की
बात सुनने के बाद उनके छह
प्रतिनिधियों को लेकर परीक्षा
केंद्र पर गए। जहां बातचीत
के बाद आयोजकों ने हंगामे की
जानकारी उच्चाधिकारियों को
दी। थोड़ी ही देर में वहां से
आश्वासन भरा ई-मेल
आया कि सप्ताह भर में परीक्षा
फिर आयोजित होगी। आश्वासन से
आश्वस्त होने के बाद डेढ़ घंटे
से लगा जाम टूटा और सड़क मार्ग
बहाल हुआ।
देश
के 21 रेलवे
रिक्रूटमेंट बोर्ड से जुड़े
केंद्रों पर विकलांगों के
लिए विशेष भर्ती परीक्षा
ऑनलाइन होनी थी। इनमें से
गोरखपुर भी एक था। तीन पालियों
में होनी वाली परीक्षा में
300 अभ्यर्थियों
को शामिल होना था।सर्वर की
गड़बड़ी से पहली पाली में
परीक्षा स्थगित करने का फैसला
लेना पड़ा। जल्द ही परीक्षा
की नई तिथि घोषित कर अभ्यर्थियों
को सूचित कर दिया जाएगा।
हुलास
सिंह,
चेयरमैन,
रेलवे
रिक्रूटमेंट बोर्ड,
गोरखपुर