फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएस और दुर्गा स्पोर्ट्स विजयी

Mon, 26 Sep 2016 08:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
‌सेंटएंड्रयूज कॉलेज में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेते जलकल स्पोटिंग क्लब व बाबू स्पोटिंग क्लब की टीम । - फोटो : rajesh
विज्ञापन
सेंट एंड्रयूज महाविद्यालय के मैदान पर चल रही फुटबाल लीग में सोमवार को तीन मैच खेले गए। पहले मैच में सीआईएस पीपीगंज ने आरएसएस क्लब को, दूसरे में दुर्गा स्पोर्ट्स ने सिद्धार्थ स्पोर्ट्स को हराया। तीसरा मैच में जलकल फुटबाल क्लब और बापू स्पोर्ट्स क्लब पीपीगंज के मध्य ड्रा रहा।
विज्ञापन


जिला फुटबाल विकास संघ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में आरएसएस बनाम सीआईएस पीपीगंज के मध्य खेले गए मैच के पहले हाफ में ही सीआईएस पीपीगंज ने 1-0 से बढ़त बना ली। यही गोल निर्णायक साबित हुआ।

दूसरा मैच जलकल फुटबाल क्लब बनाम बापू स्पोर्टस क्लब पीपीगंज के मध्य हुआ। निर्धारित समय तक दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, मगर कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। एक अन्य मैच में दुर्गा स्पोर्ट्स और सिद्धार्थ फुटबाल क्लब के बीच खेला गया। इसमें दुर्गा स्पोर्ट्स ने 2-1 से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें