मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर में बूथ जीतने का मंत्र दिया। शहर लोकसभा क्षेत्र के ग्रामीण और शहर विधानसभा क्षेत्र के दो अलग अलग बूथ सम्मेलन में हिस्सा लेने आए मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छे बूथ स्तरीय प्रबंधन से ही चुनाव जीता जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने एक एक बूथ अध्यक्ष की उपस्थिति जांची और सीधे संवाद करके उनका उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर मतदाता से संपर्क सुनिश्चित किया जाए। साथ ही मतदाता पर्ची पहुंचाई जाए।
इसके लिए 11, 12 मई की तारीख तय की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 मई को अभयनंदन इंटर कॉलेज में जनसभा होगी। 14 मई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी रोड शो होगा।