फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसभा में बोलीं हेमामालिनी- 'राधे-राधे मैं मथुरा की सांसद, कृष्ण की नगरी से आई हूं

Wed, 08 May 2019 03:27 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीरनगर
विज्ञापन
जनसभा संबोधित करने पहुंचीं हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर के मेहदावल में हेमामालिनी ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राधे राधे करते हुए कहा कि मथुरा की सांसद हूं। कृष्ण की नगरी से आई हूं। उन्होंने कहा कि मौसम कड़क है। आप कलाकार के रूप में जानते हैं। 
विज्ञापन


आज भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में आई हूं। भाजपा से लगाव इसलिए है कि सब देश की सेवा में निस्वार्थ भाव से लगे हैं। पिछले 70 साल में देश और गरीब हो गया। 2014 में लहर आई। 

हेमा ने कहा कि मोदी जी आए और पांच साल में अविस्मरणीय बदलाव किया। मथुरा में भी यह समस्या थी। उसका समाधान किया। पहले से करते तो हो सकता था। आज देश मे बिजली का संकट नहीं है। 
विज्ञापन


महिलाओं को रसोई गैस दिया, आयुष्मान के जरिये इलाज की सुविधा दी। पीएम ने पूरे विश्व मे नाम और सुरक्षा बढ़ाई। आतंकवादियों पर कार्रवाई नहीं होती थी।पुलवामा में जो हुआ उसका 13 दिन में जवाब दिया। इससे विरोधी दलों को चोट लगी। बदलते देश का साथ दें। विरोधी दल डर गए हैं। पांच साल और मौका दें।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें