अंतरराष्ट्रीय पहलवान चंद्रविजय सिंह को चीन के जियान प्रांत में आयोजित होने वाली सीनियर एशियन फ्री स्टाइल ग्रीको रोमन कुश्ती और महिला कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली भारतीय टीम का कोच बनाया गया है। वह पूर्वोत्तर रेलवे के सहायक खेल अधिकारी भी हैं।
प्रतियोगिता का आयोजन 22-28 अप्रैल तक होगा। 2012 से ही चंद्रविजय सिंह सीनियर भारतीय कुश्ती टीम के कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्रीको रोमन कुश्ती का कोचिंग कैंप 12-21 अप्रैल तक कजाकिस्तान में होगा।
चंद्रविजय सिंह की उपलब्धि पर पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष सुधांशु शर्मा, उपाध्यक्ष संजय मिश्र, महामंत्री पीके अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री संजय यादव, किक्रेट सचिव डीके खरे, कुश्ती सचिव जेपी सिंह, रविंद्र मेहरा, प्रेम माया, पहलवान दिनेश सिंह, पन्नालाल यादव, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एके पांडेय, उप क्रीड़ाधिकारी दिलीप, हरेराम यादव आदि ने बधाई दी है।