फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के 20 जेलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Sun, 24 Apr 2016 02:16 AM IST
सतीश कुमार पांडेय / गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर समेत प्रदेश के 20 जेलों में बंदियों के साथ ही मुलाकातियों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके लिए गोरखपुर जेल में सारा सामान पहुंच भी चुका है। एक महीने के भीतर कैमरे के साथ ही डिस्प्ले भी लगा दिया जाएगा। अधिकारी अपने ऑफिस से पूरे परिसर की गतिविधि देख सकेंगे। 
विज्ञापन


प्रदेश के 20 संवेदनशील जेलों में 49 आईपी, 109 बुलेट और 128 स्टैटिक कमरे लगाए जाने हैं। शासन से बजट मंजूर होने के बाद कैमरों की खरीदारी कर ली गई है। मानक के अनुसार सभी कैमरे जेलों में भेज दिए गए हैं। एक महीने के भीतर सभी जगह कैमरे काम करने लगेंगे। योजना के तहत गोरखपुर जेल में तीन आईपी, आठ बुलेट और 15 स्टैटिक कैमरे लगने हैं।

निगरानी के लिए अधिकारियों के कक्ष में 40 इंच का दो एलसीडी भी लगेगा। आईपी कैमरे इंटरनेट से जुड़े होंगे, जिसके जरिए जेल के  अफसर ऑनलाइन कहीं से भी परिसर की गतिविधि पर नजर रख सकेंगे। जेल परिसर में 32 सीसीटीवी कैमरे पहले से ही लगे हैं। 
विज्ञापन

 
प्रदेश के 20 संवेदनशील जेल
गोरखपुर, मैनपुरी, मथुरा, एटा, झांसी, बदांयू, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, खीरी, फतेहगढ़, सहारनपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर और बांदा जिला जेल शामिल हैं। 
विज्ञापन


कैमरे लगने के बाद जेल की सुरक्षा-व्यवस्था मजबूत होगी। शासन से भेजे गए कैमरे पहुंच गए हैं। जल्द ही इन्हें लगाने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। 
- एसके शर्मा, वरिष्ठ जेल अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें