फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सीबीआई ने जेल में पत्रावलियों को खंगाला, सुबह नौ बजे के पहले ही जिला जेल पहुंच गई टीम

Sat, 29 Jun 2019 02:20 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया
विज्ञापन
जेल कांड की जांच में जुटी सीबीआई - फोटो : Social Media
विज्ञापन

जेल कांड की जांच में जुटी सीबीआई टीम ने शुक्रवार की सुबह नौ बजे के पहले ही जेल में दस्तक दे दी। दोपहर बाद तक एक-एक पत्रावलियों की जांच की गई। इसके बाद टीम के सदस्य डांक बंगला लौट गए।

विज्ञापन


लखनऊ के रियल एस्टेट कारोबारी मोहित जायसवाल का अपहरण कर माफिया अतीक अहमद के गुर्गे देवरिया जेल ले आए थे। यहां उनकी पिटाई कर 45 करोड़ से अधिक की संपत्ति पर हस्ताक्षर करा लिया गया था। पीड़ित ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई तो जांच सीबीआई को सौंपी गई। पिछले आठ दिनों से भी अधिक समय से टीम के सदस्य जांच में जुटे हैं। बीच में दो दिन सदस्य कहीं और चले गए थे।

गुरुवार को मुलाकातियों का विवरण तलाशा गया था। शुक्रवार की सुबह जेल पहुंची सीबीआई टीम ने अतीक के जेल में आने के बाद से घटना तक की पत्रावलियों की जांच शुरू की। एक-एक पत्रावली को गंभीरता देखा गया।
विज्ञापन


टीम के सदस्य दोपहर बाद तक जेल में जमे रहे। जेल अधीक्षक केपी त्रिपाठी ने बताया कि सीबीआई के मांगने पर हर रिकॉर्ड उपलब्ध कराया जा रहा है। उनके सहयोग में जेल के कुछ कर्मचारी भी लगे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें