फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़बड़झाला: खेती की जमीन है नहीं, बेच दिया दस लाख का धान

Thu, 12 Dec 2019 11:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, हरपुर बुदहट (गोरखपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके के गुलटही गांव साधन सहकारी समिति के सचिव ने खुद के क्रय केंद्र पर दस लाख रुपये का धान बेच दिया, जबकि उनके पास खेती की जमीन है ही नहीं। हेराफेरी की पुष्टि के बाद नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह की तहरीर पर हरपुर-बुदहट थाने में सचिव रवि प्रताप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, साधन सहकारी समिति के सचिव के खिलाफ शिकायत मिली थी। जांच के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सरनीत कौर ब्रोका ने नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी गठित की थी। जांच में सचिव द्वारा निजी धान क्रय केंद्र पर हेराफेरी की पुष्टि हो गई। जांच में पता चला कि रवि के पिता गंगा सिंह के नाम पर एक हेक्टेयर खेती की जमीन है, मगर रवि के नाम एक पाई भी खेती की जमीन नहीं है।

जांच रिपोर्ट के आधार पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने केस दर्ज कराने का आदेश दिया। बुधवार को नायब तहसीलदार ने केस दर्ज करा दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें