फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने पर व्यापारी गिरफ्तार, 14 दिन के लिए जेल भेजा

Mon, 23 Dec 2019 11:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चौरीचौरा (गोरखपुर)।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून पर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने व आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने रविवार को व्यापारी पीयूष खेतान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शांतिभंग का केस दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से एसडीएम अर्पित गुप्ता ने 14 दिन के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मुंडेरा बाजार निवासी पीयूष खेतान चौराहे पर दुकान चलाते हैं। पिछले कई दिनों से वह नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी पर अपने फेसबुक एकाउंट के जरिए आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट डाल रहे थे।

सर्विलांस सेल ने जांच की और मामला सही पाए जाने पर चौरीचौरा पुलिस को जानकारी दी। इसी आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में चौरीचौरा थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि व्यापारी के खिलाफ शंातिभंग में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें