फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब-अय्याशी के लिए लूटपाट करने वाले तीन छात्र काबू, दो के पिता सरकारी नौकरी में

Mon, 23 Dec 2019 11:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
कैंट इलाके के एडीजी कार्यालय के पास शनिवार की रात करीब बारह बजे रेलकर्मी अवधेश कुमार पाल से लूट करने के तीन आरोपितों करनमणि त्रिपाठी, आनंद सिंह और प्रिंस वाजपेई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


तीनों ने शराब पीने और अय्याशी करने के लिए लूट की थी। पुलिस ने उनके पास से चोरी की एक बाइक के साथ ही घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार तीनों छात्र हैं और इनमें से दो के पिता सरकारी नौकरी में हैं।

रविवार को गिरफ्तारी के बारे में बताते हुए सीओ कैंट सुमित शुक्ला ने बताया कि शनिवार की देर रात एडीजी कार्यालय के पास बाइक सवार तीन युवकों ने रेलवे के बॉक्स पोटर्र के पद पर तैनात रूस्तमपुर निवासी अवधेश कुमार पाल को मारपीट कर लूट लिया था। वे डयूटी के बाद साइकिल से घर जा रहे थे।
विज्ञापन


युवकों ने गणेश चौराहे के पास पहले उनसे पता पूछा। बाद में पीछा कर एडीजी कार्यालय के पास उन्हें रोककर पीटने लगे। पिटाई कर उनके पास रखे रुपये ले लिए। शोर सुनकर कलेक्ट्रेट चौकी पुलिस और गश्त कर रही पुलिस ने तीनों को दौड़ा कर पकड़ लिया।

पूछताछ में तीनों की पहचान तारामंडल के बुद्घ विहार पार्ट सी निवासी करनमणि त्रिपाठी, आनंद सिंह और प्रिंस वाजपेई के रूप में हुई। सीओ ने बताया कि प्रिंस के पिता अमरनाथ वाजपेई गोलघर पोस्ट ऑफिस में कैशियर हैं और वह सेंट एंड्रयूज इंटर कॉलेज में 12 वीं का छात्र है।

वहीं आनंद के पिता राजनारायण सिंह नगर निगम में लिपिक हैं। वह एमजी इंटर कॉलेज में 11 वीं का छात्र है। उनका तीसरा साथी करनमणि रामनगर कड़जहां के किसान इंटर कॉलेज में बारहवीं का छात्र है। उसके पिता किसान हैं।

सीओ ने बताया कि वह एक मोहल्ले में रहने के साथ रात में कालेरंग की बाइक से राहगीरों से लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे। उन्होंने शराब पीने, बड़े होटलों में खाना खाने और मंहगे कपड़े का शौक पूरा करने के लिए चोरी व लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया था। बरामद चोरी की बाइक राजघाट इलाके से दो माह पूर्व गायब हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें