फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूब बिकीं प्रेमचंद से जुड़ी किताबें

Thu, 08 Dec 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
पंत पार्क के पास बस में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करते लोग। - फोटो : Rajesh Kumar
विज्ञापन
नेशनल बुक ट्रस्ट एवं शिक्षा व मानव विकास मंत्रालय के पुस्तक प्रदर्शनी वाहन के इर्द-गिर्द पूरे दिन किताबों के कद्रदानों की भीड़ रही। उत्तर प्रदेश पुस्तक परिक्रमा के तहत चलाए जा रहे इस प्रदर्शनी वाहन पर बुधवार को सबसे ज्यादा लोग प्रेमचंद का साहित्य खरीदते नजर आए। लोगों का उत्साह देखते हुए प्रदर्शनी वाहन के इंचार्ज ने इसको एक दिन और शहर में रोकने का निर्णय लिया है। अब यह प्रदर्शनी गुरुवार को भी यूनिवर्सिटी मुख्य द्वार देखी जा सकेगी। इसके बाद शुक्रवार को प्रदर्शनी वाहन कुशीनगर के लिए रवाना हो जाएगा।
विज्ञापन


प्रदर्शनी वाहन के इंचार्ज बलवीर सिंह ने बताया कि सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी एवं पुस्तक प्रेमियों ने बुधवार को प्रदर्शनी का अवलोकन किया। करीब 350 किताबों की बिक्री हुई। इसमें सर्वाधिक पुस्तकें मुंशी प्रेमचंद से जुड़ी थीं। विद्यार्थियों ने विज्ञान, भूगोल एवं इतिहास से जुड़ी पुस्तकें भी खरीदीं। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी को एक दिन और शहर में रोकने का निर्णय लिया गया है। अब गुरुवार को भी शहर के लोग इसका लाभ उठा सकेंगे। गुरुवार शाम पांच बजे प्रदर्शनी वाहन अगले पड़ाव कुशीनगर के लिए रवाना हो जाएगा।

शिक्षक द्वारिका प्रसाद समेत कई शिक्षकों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए अपनी मनपसंद पुस्तकें खरीदीं और इन पर 10 फीसदी छूट भी पाई। द्वारिका प्रसाद ने बताया कि वह ट्रस्ट की पुस्तकों के पुराने पाठक हैं। प्रदर्शनी के जरिये तमाम उपयोगी पुस्तकें सहज ही हमारे बीच उपलब्ध हुईं तो इसका लाभ उठाने पहुंच गए। बलवीर सिंह ने बताया कि बदले कार्यक्रम के तहत अब कुशीनगर में 9 से 10, देवरिया में 11 से 13, सलेमपुर में 14 से 15 तक लोग प्रदर्शनी का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें