फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाठशाला पूरी, अब आरओ को देना होगा इम्तिहान

Thu, 08 Dec 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
भारतीय निर्वाचन आयोग
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2017 के मद्देनजर गोरखपुर समेत डेढ़ दर्जन जिलों के करीब 100 रिटर्निंग अफसर (आरओ) की ट्रेनिंग पूरी हो गई। इस दौरान अफसर कितना सीख पाए, इसे परखने के लिए आयोग अब उनकी परीक्षा लेगा। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने चार सदस्यीय टीम गठित की है। टीम में कर्नाटक और बिहार के अलावा सीईओ यूपी दफ्तर के दो अफसर शामिल हैं। साक्षात्कार के लिए 100 से अधिक सवाल तैयार किए गए हैं। टीम बुधवार को ही गोरखपुर आने वाली थी, मगर किन्हीं वजहों से उनक ा कार्यक्रम टल गया। टीम के अब अगले सप्ताह आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


टीम में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश पीके पांडेय, ज्वाइंट मुख्य निर्वाचन अधिकारी बिहार सोहन कुमार ठाकुर, कर्नाटक के वी. राघवेंद्र तथा आयोग के सचिव एसबी जोशी शामिल हैं। अफसरों की यह टीम अलग-अलग अधिकारियों का साक्षात्कार लेगी। एक-एक कर अफसरों को टीम के सवालों का सामना करना पड़ेगा। सभी सवाल, प्रशिक्षण के दौरान दी गई जानकारियों से ही जुड़े होंगे। आयोग का यह इंटरव्यू आरओ में चर्चा का विषय है। हर कोई डरा हुआ है कि उनसे कौन सा सवाल पूछा जाएगा और नहीं बता पाने पर क्या होगा? फिलहाल तो टीम का दौरा टलने से अफसरों ने थोड़ी राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें