फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में जमीन खरीदेंगे गोरखपुर के भाजपा विधायक, दोस्त से बात कर दी जमीन तलाशने की जिम्मेदारी

Mon, 05 Aug 2019 10:55 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370  पर मोदी सरकार के फैसले का स्वागत किया। कहा कि वह श्रीनगर या फिर उसके आसपास जल्द ही जमीन खरीदेंगे। 
विज्ञापन


इसी सिलसिले में उन्होंने सोमवार को बांदीपुरा में रहने वाले अपने खास दोस्त डॉ. याशर शाह से मोबाइल फोन पर बात की। नगर विधायक ने बताया कि डॉ. याशर को जमीन तलाशने की जिम्मेदारी दी है।

डॉ आरएमडी ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के फैसले को दूरदर्शी बताया। इससे अब जम्मू-कश्मीर का विकास तेजी से होगा। रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कश्मीरी नागरिकों के लिए यह फैसला स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने जैसा है। आजादी के इतने सालों बाद भी कश्मीरी गुलामी का दंश झेल रहे थे। अब ऐसा नहीं है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा हो गया। 

एक राष्ट्र, दो विधान-दो प्रधान और दो निशान का वजूद पूरी तरह से मिट गया। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री का यह फैसला उन हजारों सैनिकों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने कश्मीर को भारत में बनाए रखने के लिए बलिदान दिया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें