फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखनाथ मंदिर में एक साथ मनी होली-दिवाली 

Sun, 12 Mar 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
पार्टी की बड़ी जीत पर पटाखे फोड़ते बीजेपी कार्यकर्ता। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शनिवार को शुरू हुई मतगणना के साथ जैसे ही भाजपा ने बढ़त बनानी शुरू कर दी। गोरखनाथ मंदिर में में भाजपा एवं मंदिर समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। परिणाम आने के साथ ही मंदिर में हुजूम उमड़ने लगा। जीत का प्रमाण-पत्र पाने के बाद प्रत्याशी भी मंदिर पहुंचने लगे। भाजपा के कार्यकर्ता होली दिवाली एक साथ मनाने लगे।
विज्ञापन


यूं तो गोरखनाथ मंदिर जितना धार्मिक कार्यों के लिए चर्चित रहता है उतना ही राजनैतिक गतिविधयों के लिए भी जाना जाता है।  शनिवार को वहां का नजारा कुछ अलग था। भाजपा और योगी समर्थक दीपावली और होली एक साथ मना रहे थे। अबीर गुलाल उड़ रही थी तो पटाखे भी उत्साही नौजवानों ने फोड़े । हजारों की भीड़ मंदिर में एकत्रित थी। अपने नेता और नव निर्वाचित विधायक के साथ गोरक्ष पीठाधीश्वर का अभिवादन कर रही थी। देश के प्रमुख चैनलों के रिपोर्ट लगातार आदित्यनाथ का लाइव टेलिकास्ट दिखा रहे थे। इस बीच सांसद लोगों को ऐतिहासिक जीत की बधाई देते रहे।

मंदिर पहुंचने वालों में विधायक फतेह बहाुदर सिंह, शीतल पांडेय, सांसद कमलेश पासवान, विमलेश पासवान, संत प्रसाद बेलदार, विपिन सिंह, महेंद्र पाल सिंह, के अलावा नन्हें सिंह, जीतेंद्र बहादुर सिंह, पीके मल्ल, सहित अन्य कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें