फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिस्मिल शहीद स्मारक के सुंदरीकरण का कार्य बजट के फेर में लेटलतीफी का शिकार

Tue, 24 Dec 2019 11:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
मंडलीय कारागार में स्थित बिस्मिल का फांसीघर
विज्ञापन
बिस्मिल शहीद स्मारक के सुंदरीकरण का कार्य बजट के फेर में लेटलतीफी का शिकार हो गया है। 2018 के आखिर में शुरू हुए सुंदरीकरण कार्य को पूरा करने की समयसीमा सितंबर 2019 तय की गई थी। पहले चरण का बजट जारी होने के बाद काम तेजी से शुरू हुआ लेकिन दूसरे चरण का बजट मिलने में देरी के चलते अब यह रुक-रुककर चल रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018 के आखिर में मंडलीय कारागार स्थित बिस्मिल स्मारक के जीर्णोद्धार के लिए 1.88 करोड़ रूपये स्वीकृत किए गए थे। पहले चरण में 94 लाख का बजट जारी किया गया। जिससे मुख्य द्वार, बैरक की छतों की मरम्मत, शहीद स्थल के बाहर पर्यटक विश्रामालय, टॉयलेट ब्लॉक और रंग रोगन का काम शुरू हुआ। जो अब आखिरी चरण में है।

मगर दूसरे चरण की धनराशि मिलने में हुई देरी ने निर्माण कार्य की गति को धीमा कर दिया। हालांकि पर्यटन विभाग का दावा है कि बजट के अभाव में लेटलतीफी नहीं हुई। एक सप्ताह पूर्व की दूसरे चरण की धनराशि के 94 लाख रुपये जारी हुई हैं। मगर तय समय में काम पूरा न होना विभागीय दावों की पोल खोल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये काम हैं प्रस्तावित

स्मारक का सौंदर्यीकरण, फांसी घर, बैरक की मरम्मत, विजिटर हाल का निर्माण, इंटरलाकिंग, मार्बल, शौचालय का निर्माण, बोरिंग व सबमर्सिबल पंप, नाली का निर्माण, इंडिया मार्का पंप, मुख्य द्वार का निर्माण

:::: कोट
नागरिकता संशोधन कानून के चलते शहर में हुए बवाल के बाद कामगारों की सुरक्षा के लिहाज से काम बंद किया गया था। दूसरे चरण की धनराशि शासन ने अवमुक्त कर दी है। जनवरी तक काम पूरा करा लिया जाएगा। - क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, रवींद्र मिश्रा

इन स्मारकों पर भी चल रहा काम
चौरीचौरा शहीद स्मारक

चौरीचौरा शहीद स्मारक के जीर्णोद्धार के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 2 करोड़ 17 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ। पहले चरण में 1 करोड़ 8 लाख रुपये का बजट जारी किया गया। वर्तमान में यहां चहारदीवारी के प्लास्टर, वाचमैन रूम, टॉयलेट का निर्माण, इंटरलाकिंग, स्मारक के स्तंभ पर ग्रेनाइट लगाने का काम कराया जा रहा है। स्मारक के अंदर सभी पिलर का काम पूरा हो गया है।

शहीद स्मारक, डोहरिया कलां और बंधु सिंह स्मारक
शहीद स्मारक डोहरिया कलां के लिए 82 लाख रुपये का बजट मिला। अब तक 30 फीसदी काम ही पूरा हुआ है। वहीं, तरकुलहा देवी मंदिर के साथ ही शहीद बंधु सिंह स्मारक के जीर्णोद्धार के लिए प्रदेश सरकार ने 2 करोड़ 14 लाख रुपये का बजट जारी किया है। यहां काम शुरू होने का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें