सीएचसी गेट पर महिला ने जना बच्चा।
- फोटो : KUSHINAGAR
सीएचसी के गेट पर जना बच्चा, थोड़ी देर बाद ही मौत
अमर उजाला ब्यूरो
दुदही (कुशीनगर)। सोमवार की रात्रि 8.30 बजे दुदही सीएचसी के गेट पर ही एक महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। मौके पर न तो कोई डॉक्टर मौजूद थी और न ही स्वास्थ्यकर्मी। आधे घंटे बाद आशा कार्यकर्ता पहुंची और प्रसूता को वार्ड में ले गई, लेकिन तब तक नवजात की मौत हो चुकी थी।
अमवाखास गांव के टोला हिरसोती निवासी खुशबू खातून (26) पत्नी सेराज अहमद को प्रसव पीड़ा होने पर गांव का एक युवक दुदही सीएचसी लेकर पहुंचा। अस्पताल गेट पर ही महिला ने बच्चे का जन्म दे दिया। वहां कोई स्वास्थ्य कर्मी नहीं था। कुछ दी देर में नवजात की मौत हो गई। पडरौन मदुरही के प्रधान पति शिव शंकर कुशवाहा को जब खबर लगी और वह पहुंचे तो आवाज लगाने पर सिर्फ एक आशा कार्यकर्ता आई। उसने महिला को भर्ती किया, लेकिन किसी विशेषज्ञ के न रहने पर वह काफी देर तक कराहती रही। सीएमओ डॉ. हरिचरण सिंह का कहना है कि चिकित्साधिकारी को फोन करके महिला का बेहतर उपचार करने को कहा गया है। इस मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।